Trending

गोमती नगर के मनीष ईटिंग प्वाइंट के कर्मचारी को गोली मारी , अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेशलखनऊ | 28-06-2026


लखनऊ।
गोमतीनगर क्षेत्र के पत्रकार पुरम चौराहे पर रविवार शाम एक चाय की दुकान पर मनीष ईटिंग प्वाइंट में कार्यरत रसोइया अखिलेश को बदमाशों ने गोली मार दी। पीठ में गोली लगते ही वह लहुलुहान कर गिर गया। गोली चलते ही भरे चौराहे पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही डीसीपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं आरोपी प्रणव शुक्ला व उसके साथी राम मोहन दीक्षित को भी चोटें लगीं हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
गोमतीनगर के पत्रकार पुरम चौराहे के पास मनीष ईटिंग प्वाइंट के पास गोमतीनगर क्षेत्र स्थित विनय खंड 2/729 निवासी अंकित राठौर अपने साथी राम मोहन दीक्षित के साथ चाय की दुकान पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गोमतीनगर के विनम्र खंड 3/322 निवासी प्रणव शुक्ला पुत्र शरद चन्द्र शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप द्विवेदी और उसके छह सात साथी वहां पहुंच गए और किसी बात को लेकर अंकित राठौर व उसके साथियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान चली गोली मनीष ईटिंग प्वाइंट पर कार्यरत रसोइया बाराबंकी निवासी अखिलेश पुत्र सुभाष की पीठ में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक घटना को अंजाम देकर भाग रहे प्रणव शुक्ला को मौके से ही पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila