बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर तहसील परिसर में मंगलवार को राजस्व परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज एवं तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
भंडारे से पूर्व तहसील परिसर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान हनुमान जी की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।
पूजा संपन्न होने के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का शुभारंभ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में लेखपाल आशुतोष मिश्रा, शुभेन्द्र अवस्थी सहित सभी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों ने सक्रिय भूमिका निभाई।