Trending

बाराबंकी के रामनगर में सरकारी शिक्षक शुभाषकर तिवारी का घर में फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या का संदेह !!*

उत्तर प्रदेशबाराबंकी | 13-07-2026


शिवानन्द
सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

बाराबंकी जिले के रामनगर कस्बे में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय धमेड़ी-2 मोहल्ले में 32 वर्षीय सरकारी शिक्षक शुभाषकर तिवारी का शव घर के भीतर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मृतक जरवल रोड स्थित एक सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उनके पिता बृजकिशोर तिवारी जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। घटना के समय शुभाषकर घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी छाया, जो स्वयं सरकारी शिक्षिका हैं, लखनऊ में थीं और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पूर्व शुभाषकर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है। शुभाषकर अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila