Trending

बाराबंकी में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर कार्रवाई तेज।* शिवानन्द सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

उत्तर प्रदेशबाराबंकी | 24-06-2026

K


लखनऊ अग्निकांड के बाद बाराबंकी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नवाबगंज तहसील क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। पुलिस, राजस्व और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने भवन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान महेंद्रा संस्थान और प्राइम लाइब्रेरी निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिसके चलते दोनों संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा नियमों और विनियमित क्षेत्र संबंधी मानकों के उल्लंघन पर पांच से अधिक कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा अन्य कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जाएगा।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila