बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के कटियरा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर 21 वर्षीय युवक जितेंद्र चौहान ने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और शव रखकर धरना शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।प्रदर्शनकारियों ने युवक की मौत की गहन जांच की मांग की। स्थिति बिगड़ते देख भीड़ ने पथराव किया, जिसमें SHO अरुण प्रताप सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। SDM रामनगर और ASP विकास चंद्र त्रिपाठी के PAC बल के साथ पहुंचने पर समझाइश के बाद भीड़ हटी और यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।