Trending

ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी हैदरगढ़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, कई घायल ब्यूरो चीफ प्रभात मिश्रा

उत्तर प्रदेशबाराबंकी | 27-06-2026


बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम लखनऊ-बनारस हाईवे पर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग (सेंटरिंग) अचानक ढह गई। हादसे के समय करीब 28 मजदूर स्लैब डालने का कार्य कर रहे थे। शटरिंग गिरने से 9 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ (SDRF), यूपी टीम और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 8 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तेजवापुर निवासी नौशाद (55) की मौत हो गई। 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 2 हजार वर्गफीट क्षेत्र में स्लैब डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान स्लैब पर निर्माण सामग्री का अधिक भार पड़ने से करीब 90 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई।

घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश विश्वकर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। निर्माण कार्य में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila