ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के शुभ अवसर पर किसान सरकार ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय महासचिव आशू चौधरी जी के नेतृत्व में चिनहट लखनऊ
चिनहट स्थित एल्डिको तिराहा पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूड़ी-सब्जी एवं कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आशू चौधरी जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि किसान सरकार ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रभु की कृपा से बड़े मंगल भंडारा, नवरात्रि जागरण एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट केवल धार्मिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को निजी विद्यालयों में RTE के माध्यम से निःशुल्क प्रवेश दिलाने के साथ-साथ मुफ्त शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु समय-समय पर विभिन्न अभियान भी चलाए जाते हैं।
भव्य भंडारे एवं धार्मिक आयोजन के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अनीश मंसूरी (पूर्व मंत्री), शैलेन्द्र वर्मा (पार्षद), अजीत सिंह, डिम्पल सिंह, संदीप श्रीवास्तव उर्फ मिंटू भइया, रवि वर्मा, मनोज सिंह, साधना सिंह सचान, अभिषेक पटेल, वाजिद अली, शरद शर्मा, सूर्यवीर यादव, जीतू शुक्ला, उमेश वर्मा, मो. जरवान, विशाल वर्मा, रिंकू वर्मा, दीपक वर्मा सहित तमाम श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।