Trending

राजधानी मे अपराधियों के हौसले बुलंद प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या

उत्तर प्रदेशलखनऊ | 30-05-2026


लखनऊ 
सत्येन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ 
पीजीआई: शूटरों को दबोचने के लिए क्राइम ब्रांच व पुलिस ने बिछाया जाल 

प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड: बिहार राज्य भाग सकते हैं संदीप की हत्या करने वाले शूटर 

जौनपुर सहित पूर्वांचल के जिलों में पुलिस की टीमों ने डाला डेरा 

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या की जांच पड़ताल में जुटी क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस तह तक पहुंच चुकी है। पुलिस की टीमें संदीप सिंह की हत्या कराने वाले शख्स और उसके मकसद के बारे में जानने के बाद अब शूटरों की तलाश कर रही है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में इसके लिए जाल बिछा दिया गया है। जानकार बताते हैं कि शूटरों के बिहार भाग जाने की आंशका के मद्देनजर जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी व गोरखपुर जोन के सीमावर्ती जिलों पर अलर्ट कर दिया गया है। 
सनद रहे कि मूल रूप से जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र स्थित टिकारी गांव निवासी 41 वर्षीय जमीन कारोबारी संदीप सिंह की बुधवार दिनदहाड़े पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। संदीप सिंह आशियाना क्षेत्र में मकान बनवाकर अपनी पत्नी प्रीति सिंह, बेटी शिवि और बेटे सार्थक के साथ रहते थे।
घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी और कत्ल किए जाने का मकसद खोजने में जुटी। जानकार सूत्र बताते हैं कि संदीप सिंह का बढ़ता कारोबार देख उनके कुछ जानने वालों को खल रहा था और भीतर ही भीतर खुन्नस रखने की बात भी सामने आई। 
सूत्र बताते हैं कि संदीप सिंह की हत्या भले ही शूटरों ने की, लेकिन इसका ताना-बाना किसी अन्य शख्स ने ही बुना। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर शूटरों की तलाश की जा रही है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने शूटरों की तलाश में जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में अपना संजाल बिछा दिया है। खबर यह भी है कि शूटर बिहार भाग सकते हैं, इसकी भनक लगते ही पुलिस की टीमें सीमाओं पर अलर्ट है।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila