Trending

डेढ़ साल बाद फिर एक हुए पति-पत्नी, मिशन शक्ति केंद्र की पहल लाई रंग

उत्तर प्रदेशबाराबंकी | 03-06-2026

बाराबंकी जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलिंग से एक परिवार को नई जिंदगी मिली है। करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने को राजी हो गए।
मिशन शक्ति केंद्र लोनीकटरा में एम.सी. रीता मौर्या और एसआई रमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। बातचीत और समझाइश के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और दोनों ने साथ रहने की सहमति जताई।
समझौते के बाद पुलिस टीम ने दोनों को सम्मानपूर्वक विदा किया। इस पहल से एक बिखरता परिवार फिर से जुड़ गया, जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है।
मिशन शक्ति केंद्र की इस सकारात्मक पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila