Trending

चार साल से जिला अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड सेवा, रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली—रोजाना 200-250 मरीज निजी केंद्रों के भरोसे प्रभात मिश्रा संवाददाता

उत्तर प्रदेश → बाराबंकी | 10 Feb 2026


बाराबंकी जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा पिछले करीब चार वर्षों से बंद पड़ी है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले तत्कालीन CMS के तबादले के बाद रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली हुआ था, जिसके बाद अब तक इस पद पर स्थायी तैनाती नहीं हो सकी है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 से 250 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत पड़ती है, लेकिन सुविधा उपलब्ध न होने से उन्हें बाहर जांच करानी पड़ रही है।

खास बात यह है कि जिला अस्पताल का कई बार डिप्टी सीएम समेत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर निर्देश भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद अब तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी।

मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। लंबे समय से खाली पड़े पद और बंद अल्ट्रासाउंड सेवा को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पेपर कार्टिंग बना दो हिंदुस्तान जैसी ऊपर हिंदुस्तान लिखा हो



📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila