Trending

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार एंबुलेंस, चालक घायल प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

उत्तर प्रदेश → बाराबंकी | 06 Apr 2026

बाराबंकी से बड़ी खबर। गोंडा हाईवे पर ग्राम सुल्तानपुर स्थित पेट्रोल पंप और नई मंदिर के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के कई हिस्से टूटकर बिखर गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के कई घंटे बाद तक एंबुलेंस सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी रही और मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा था।
मामले की जानकारी मिलने पर यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने बताया कि टीम को घटनास्थल पर भेजकर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित कराया जाएगा।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और घायल चालक का उपचार जारी है।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila