Trending

तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर, 36 अवैध मकान ध्वस्त बाराबंकी से प्रभात मिश्रा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेशबाराबंकी | 05-06-2026

बाराबंकी। सरकारी भूमि और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनवारी कस्बे में तालाब की जमीन पर बने करीब 36 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन के अनुसार ग्राम अनवारी की गाटा संख्या 1056 राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा कर पक्के मकान और अन्य निर्माण कर लिए गए थे। कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद कब्जाधारकों ने भूमि खाली नहीं की।
बताया गया कि यह मामला वर्ष 2022 में तहसीलदार न्यायालय पहुंचा था, जहां उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश पारित किया गया था। आदेश का पालन न होने पर प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने किया। उनके साथ राजस्व विभाग की टीम और क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया मौजूद रहे। जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की मदद से अवैध निर्माण हटाकर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
🗣️ उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि, तालाब और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila