बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाराबंकी पुलिस ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
🌱 इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में टीआई, सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
🌿 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
📢 "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से बाराबंकी पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।