Trending

बिहार से गांजा लाकर क्षेत्र में कर रहा था तस्करी, 5 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

उत्तर प्रदेशबाराबंकी | 07-06-2026


बाराबंकी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोनीकटरा थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार से गांजा लाकर बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी अवैध बिक्री करता था। मुखबिर की सूचना पर लोनीकटरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलपुर विद्यालय के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और गांजे की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है। मामले की जांच जारी है।

 फिलहाल लोनीकटरा पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila