Trending

स्वच्छता से ही बनेगा विकसित भारत" : सुनील सिंह, रामीपुर में चला विशेष सफाई अभियान** केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रामीपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

उत्तर प्रदेशबाराबंकी | 08-06-2026

प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ 
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत रामीपुर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह तथा खंड विकास अधिकारी (BDO) शालिनी सिंह मौजूद रहीं। वहीं ग्राम पंचायत सचिव श्वेता मिश्र, प्रधान उदयराज वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ऋषिपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अभियान में सहभागिता की।
स्वच्छता अभियान के दौरान पंचायत परिसर, सार्वजनिक स्थानों और गांव की प्रमुख सड़कों पर सफाई कार्य किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। जब तक प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का लक्ष्य पूरी तरह प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री अवध राम, मंगल प्रसाद रावत, गुड्डू रावत, बलराम वर्मा, रमेश रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के प्रति जागरूक कर गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित करना था।


📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila