Trending

धीमी प्रगति पर DM सख्त! अगस्त तक काम पूरा करो, गुणवत्ता से समझौता नहीं"

उत्तर प्रदेश → बाराबंकी | 06 Aug 2026


बाराबंकी में विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह का सख्त रवैया देखने को मिला है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण करते हुए डीएम ने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आईटीआई एवं आधुनिक कार्यशाला भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर अगस्त 2026 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बीआरसी भवन का जल्द हैंडओवर सुनिश्चित करने तथा जर्जर विद्यालय भवन को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्त कराने के आदेश भी दिए गए।
डीएम ईशान प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल, डीएम के इस सख्त रुख से विकास परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila