Trending

ओवरलोड मिट्टी से भरा डंपर पलटा, चालक बाल-बाल बचा

उत्तर प्रदेश → बाराबंकी | 06 Aug 2026


बाराबंकी के बेलहरा-फतेहपुर मार्ग पर ग्राम डिप्टीगंज के पास सोमवार को पीली मिट्टी से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। क्रेन की मदद से डंपर हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में देर शाम तक ओवरलोड डंपरों का संचालन जारी है, जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ माह पहले भी मिट्टी से भरा डंपर पलटने से एक छात्र की जान जा चुकी है। सोमवार की घटना में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि डंपर आबादी वाले इलाके से कुछ दूरी पर पलटा।

📍स्थान: डिप्टीगंज, बेलहरा-फतेहपुर मार्ग, बाराबंकी
🖊️ प्रभात मिश्रा, ब्यूरो चीफ



📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila