Trending

में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेशबाराबंकी | 09-06-2026


बाराबंकी जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौबीसी क्षेत्र के पास देर रात करीब 2:30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
हादसे के दौरान एक ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक ट्रक मुर्गी दाना लेकर जा रहा था। आग लगने से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila