Sub Category: लखनऊ

किसान सरकार ट्रस्ट के द्वारा ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन

26-05-2026

ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के शुभ अवसर पर किसान सरकार ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय महासचिव आशू चौधरी जी के नेतृत्व में चिनहट लखनऊ
चिनहट स्थित एल्डिको तिराहा पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूड़ी-सब्जी एवं कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर आशू चौधरी जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि किसान सरकार ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रभु की कृपा से बड़े मंगल भंडारा, नवरात्रि जागरण एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट केवल धार्मिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को निजी विद्यालयों में RTE के माध्यम से निःशुल्क प्रवेश दिलाने के साथ-साथ मुफ्त शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु समय-समय पर विभिन्न अभियान भी चलाए जाते हैं।

भव्य भंडारे एवं धार्मिक आयोजन के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अनीश मंसूरी (पूर्व मंत्री), शैलेन्द्र वर्मा (पार्षद), अजीत सिंह, डिम्पल सिंह, संदीप श्रीवास्तव उर्फ मिंटू भइया, रवि वर्मा, मनोज सिंह, साधना सिंह सचान, अभिषेक पटेल, वाजिद अली, शरद शर्मा, सूर्यवीर यादव, जीतू शुक्ला, उमेश वर्मा, मो. जरवान, विशाल वर्मा, रिंकू वर्मा, दीपक वर्मा सहित तमाम श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

लखनऊ जिलाधिकारी ने मनमानी फीस और कॉपी किताब मामले में 8 स्कूलों पर लगाया जुर्माना

23-05-2026

लखनऊ:-
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निजी स्कूलों के मनमाने रवैये पर अंकुश लगाने की नीति पर एक्शन शुरू हुआ है। सरकार ने पहले ही अभिभावकों को बच्चों की किताबें अपने स्तर पर खरीदने की छूट दी है। वहीं, फीस को भी नियंत्रित किया गया है। इसके बाद भी मनमाने रवैये की शिकायत सामने आई। मनमानी फीस वसूली, एक ही दुकान से कॉपी-किताबें खरीदने का दबाव बनाने और शुल्क नियामक कानून की धज्जियां उड़ाए जाने की शिकायतों पर प्रशासन का एक्शन सामने आया है।

लखनऊ जिला प्रशासन ने इस प्रकार की शिकायतों वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। लखनऊ डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में जनपद के 8 प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाफ गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। डीएम ने इन सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

#Lucknow #SchoolFees #dmlucknow

*शादी के दिन हादसे का शिकार हुई गोरखपुर की बेटी पूजा यादव, ICU में दूल्हे ने भर दी मांग — डॉ. अभिषेक गुप्ता और मेडिकल टीम कर रही जिंदगी बचाने की जंग*

18-05-2026

गोरखपुर की बेटी पूजा यादव की शादी का दिन खुशियों से भरा होना था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शादी के ठीक पहले हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एलएलबी की छात्रा पूजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के प्रतिष्ठित के.आर.एम. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वर्तमान समय में पूजा यादव का उपचार प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक गुप्ता जी एवं उनकी विशेषज्ञ टीम की देखरेख में लगातार जारी है।

पूजा यादव की हालत को लेकर आज सत्य शील समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ सत्येंद्र कुमार द्वारा डॉ. अभिषेक गुप्ता जी से विशेष बातचीत की गई। बातचीत के दौरान डॉ. अभिषेक गुप्ता जी ने बताया कि पूजा यादव की स्थिति अभी भी गंभीर एवं नाजुक बनी हुई है। हालांकि अस्पताल की पूरी मेडिकल टीम दिन-रात मेहनत कर रही है और लगातार बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इसी प्रकार उपचार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती रही, तो जल्द ही पूजा यादव की स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

डॉ. अभिषेक गुप्ता जी ने कहा कि किसी भी मरीज के लिए सबसे जरूरी चीज सही समय पर उपचार, परिवार का सहयोग और सकारात्मक माहौल होता है। पूजा यादव के मामले में पूरा अस्पताल परिवार पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि पूजा यादव को हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जा सके।

इस कठिन समय में जिस प्रकार डॉ. अभिषेक गुप्ता जी एवं उनकी टीम ने मानवता, सेवा और समर्पण का परिचय दिया है, उसकी हर ओर सराहना हो रही है। आज के दौर में जहां लोग संवेदनाएं भूलते जा रहे हैं, वहीं ऐसे डॉक्टर समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामने आते हैं। डॉक्टर केवल मरीज का इलाज नहीं करते, बल्कि टूट चुके परिवार को उम्मीद और विश्वास भी देते हैं।

इस घटना का सबसे भावुक पहलू तब सामने आया, जब पूजा यादव के परिवार ने दूल्हे सनी यादव एवं उनके परिवार से संपर्क किया। ऐसी परिस्थिति में जहां कई लोग रिश्तों से पीछे हट जाते हैं, वहीं सनी यादव ने अपने रिश्ते और प्रेम की मिसाल पेश करते हुए कहा कि शादी उसी मुहूर्त में होगी। इसके बाद सनी यादव सीधे अस्पताल पहुंचे और ICU के अंदर पूजा यादव की मांग में सिंदूर भरकर विवाह की रस्म पूरी की। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, स्टाफ और परिजन सभी भावुक हो उठे। हर किसी की आंखों में आंसू थे, लेकिन उन आंसुओं में दर्द के साथ-साथ सच्चे प्रेम और विश्वास की झलक भी थी।

आज पूरा क्षेत्र पूजा यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस तक हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। लोगों का कहना है कि सनी यादव ने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाई है, वह समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि सच्चा रिश्ता केवल खुशियों में नहीं, बल्कि कठिन समय में साथ निभाने से मजबूत होता है।

वर्तमान समय में पूजा यादव का इलाज लखनऊ के के.आर.एम. हॉस्पिटल में निरंतर जारी है, जहां उनके पति सनी यादव हर पल उनके साथ मौजूद हैं। परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक लगातार अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

डॉ. अभिषेक गुप्ता जी एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम को इस मानवीय सेवा, समर्पण और अथक प्रयासों के लिए हृदय से साधुवाद। समाज को ऐसे संवेदनशील चिकित्सकों पर गर्व है, जो कठिन परिस्थितियों में भी मरीज और उसके परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर खड़े रहते हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि गोरखपुर की बेटी पूजा यादव जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करें।

*शादी के दिन हादसे का शिकार हुई गोरखपुर की बेटी पूजा यादव, ICU में दूल्हे ने भर दी मांग — डॉ. अभिषेक गुप्ता और मेडिकल टीम कर रही जिंदगी बचाने की जंग*

17-05-2026

बैंक में नकली नोट जमा करने गए आरोपी को चिनहट पुलिस ने दबोचा ।

15-05-2026

लखनऊ। 

बैंक में नकली नोट जमा करने गए आरोपी को चिनहट पुलिस ने दबोचा। 

जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा पर लगभग 26000 रुपए नकली नोट लेकर गोंडा निवासी सौरभ शुक्ला नामक, आरोपी गया था जिसकी जानकारी बैंक मैनेजर ने पुलिस को दी तत्काल पुलिस ने आरोपी को अपने गिरफ्त में ले लिया।

चिनहट पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।

जेष्ठ के दूसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन

12-05-2026

जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में हिम सिटी मटियारी चिनहट लखनऊ आज सुबह से ही भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। 
अशोक यादव,अशोक सिंह, रवींद्र कुमार वर्मा, एन.के. पाण्डेय, आर. एस. वर्मा एवं मटियारी के अनेक भक्तों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।

अतरौलिया के जातीय समीकरण में फिट बैठ रहे नवरत्न वर्मा

11-05-2026

अतरौलिया विधानसभा 2027: नवरत्न वर्मा "नवरत्न पटेल " बन रहें सबसे मजबूत युवा विकल्प, टिकट मिलने पर जीत की प्रबल संभावना, प्रदेश के अन्य सीटों पर भी असर

अतरौलिया (आजमगढ़)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अतरौलिया (343) विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पारंपरिक रूप से समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर इस बार नए सामाजिक समीकरण और युवा नेतृत्व की बढ़ती मांग के बीच नवरत्न वर्मा “नवरत्न पटेल” का नाम सबसे मजबूत संभावित उम्मीदवार के रूप में तेजी से उभरकर सामने आया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल द्वारा नवरत्न वर्मा को अतरौलिया विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जाता है, तो उनकी प्रदेश स्तर की मजबूत संगठनात्मक पकड़ और व्यापक सामाजिक स्वीकार्यता के कारण न केवल अतरौलिया सीट जीतने की संभावना बेहद मजबूत होगी, बल्कि आसपास की कई सीटों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

अतरौलिया का जातीय समीकरण और बदलती राजनीतिक तस्वीर में फिट बैठ रहें नवरत्न वर्मा "नवरत्न पटेल"

अतरौलिया विधानसभा सीट लंबे समय से यादव-मुस्लिम और दलित मतदाताओं के समीकरण के कारण समाजवादी पार्टी का मजबूत आधार क्षेत्र रही है। वर्तमान में यहां से डॉ. संग्राम यादव विधायक हैं, जबकि पूर्व में बलराम यादव का लंबे समय तक राजनीतिक प्रभाव रहा है।

हालांकि, बदलते राजनीतिक परिदृश्य में निषाद, राजभर, ब्राह्मण और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की भूमिका लगातार निर्णायक होती जा रही है। लगभग 3.68 लाख मतदाताओं वाली इस सीट पर दलित मतदाताओं की संख्या लगभग 58 हजार के आसपास मानी जाती है, जो चुनाव परिणामों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार 2027 के चुनाव में निषाद-राजभर समीकरण और नए सामाजिक गठजोड़ इस सीट का परिणाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

क्यों मजबूत दावेदार बनकर उभर रहें नवरत्न वर्मा "नवरत्न पटेल"

युवा नेतृत्व, जमीनी संघर्ष और प्रदेश स्तर तक सक्रिय संगठनात्मक अनुभव के कारण नवरत्न वर्मा आज अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और लगातार जनसेवा के कार्यों से अपनी मजबूत पहचान बनाई।

विधि (LLB) की शिक्षा प्राप्त नवरत्न वर्मा सामाजिक न्याय, शिक्षा और युवाओं के अधिकारों को लेकर लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए किए गए उनके संघर्षों ने उन्हें एक जमीनी और सक्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है।

जनसेवा और संगठनात्मक मजबूती बनी सबसे बड़ी ताकत

कोरोना काल में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना, पौधारोपण अभियान चलाना, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन और युवाओं को संगठित करने जैसे कार्यों ने नवरत्न वर्मा को जनता के बीच एक भरोसेमंद चेहरा बनाया है।

वर्तमान में वे प्रदेश स्तर पर कई सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, जिससे उनकी पकड़ केवल अतरौलिया तक सीमित नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में मजबूत मानी जाती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यही व्यापक नेटवर्क उन्हें अन्य संभावित उम्मीदवारों की तुलना में अधिक प्रभावशाली बनाता है।

स्थानीय मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टि और सक्रियता

अतरौलिया क्षेत्र में रोजगार की कमी, युवाओं का पलायन, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और किसानों की सिंचाई से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं।

नवरत्न वर्मा इन मुद्दों को लेकर लगातार जनसंवाद और क्षेत्रीय बैठकों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका मानना है कि क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा, रोजगार और कृषि सुधार प्राथमिकता में होना चाहिए।

टिकट मिलने पर कई सीटों पर दिख सकता है प्रभाव

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नवरत्न वर्मा की पहचान केवल एक क्षेत्रीय नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे प्रदेश स्तर पर युवाओं और पिछड़े वर्ग के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं।

ऐसे में यदि किसी प्रमुख दल द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है, तो इसका सकारात्मक असर आसपास की विधानसभा सीटों पर भी देखने को मिल सकता है और संगठनात्मक स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत हो सकती है।

अतरौलिया सीट पर जीत की मजबूत संभावना

क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता, मजबूत सामाजिक संपर्क, युवाओं का समर्थन और संगठनात्मक सक्रियता के कारण नवरत्न वर्मा को 2027 विधानसभा चुनाव में अतरौलिया सीट के सबसे मजबूत संभावित उम्मीदवारों में गिना जा रहा है।

स्थानीय राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यदि उन्हें किसी प्रमुख दल से टिकट मिलता है, तो अतरौलिया विधानसभा सीट पर उनकी जीत की संभावना अत्यंत मजबूत मानी जा रही है।

शिक्षा मंत्री का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन भानु

10-05-2026

आज भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा विकास खंड सिधौली, जनपद सीतापुर में एक विशाल किसान पंचायत का आयोजन संगठन के युवा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा भारतीय किसान यूनियन भानु की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव कुँवर उदेन्दु प्रताप सिंह उर्फ आशु चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का किसान अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है। बढ़ती महंगाई, खेती की लागत में लगातार वृद्धि, फसलों का उचित मूल्य न मिलना, भ्रष्टाचार एवं किसानों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर सरकारों को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ता रहेगा।

अपने संबोधन में आशु चौधरी ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क शिक्षा अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की तथा किसानों और ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक गरीब, किसान और मजदूर का बेटा समान शिक्षा प्राप्त नहीं करेगा, तब तक देश में वास्तविक समानता स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने “एक समान शिक्षा और एक समान स्वास्थ्य व्यवस्था” को देश की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर केवल अमीरों का अधिकार नहीं होना चाहिए, बल्कि हर गरीब परिवार को भी बेहतर शिक्षा और इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए।

आशु चौधरी ने शिक्षा माफियाओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों द्वारा मनमानी फीस वसूली कर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में भारतीय किसान यूनियन भानु पूरे उत्तर प्रदेश में “समान शिक्षा अधिकार अभियान” चलाएगा तथा शिक्षा माफियाओं की मनमानी और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने किसानों से संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आवाहन करते हुए कहा कि जब तक किसान एकजुट नहीं होगा, तब तक उसकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है। पंचायत में उपस्थित किसानों ने संगठन की नीतियों और संघर्षों पर विश्वास जताते हुए हर आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने संगठन के प्रति उत्साह दिखाते हुए किसान एकता और अधिकारों को लेकर जोरदार नारे लगाए। पंचायत का माहौल पूरी तरह किसान हितों, सामाजिक न्याय, शिक्षा सुधार और जनजागरण के मुद्दों से गूंजता रहा।
पंचायत में अयोध्या मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष बाराबंकी शाबाज अहमद, विक्की अवस्थी समाजसेवी, अभिषेक पटेल समाजसेवी, जिला महा मंत्री गौरव वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष लखनऊ पंकज वर्मा, युवा जिला प्रभारी सत्येन्द्र कुमार, वाजिद अली, शिवम विश्वकर्मा,मो जरवान, गुलाब वर्मा , शरद शर्मा, उमेश वर्मा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किराए की कार लेकर करते थे लूट दो किन्नर सहित तीन गिरफ्तारI

05-05-2026

बिजनौर: किराए की कार लेकर करते थे लूट, दो किन्नर सहित तीन गिरफ्तार 

एक मंगलसूत्र, दो कान की बाली व घटना में इस्तेमाल कार बरामद 

लखनऊ। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का राजफाश किया है, जो कार में सवार होकर किन्नर गैंग महिलाओं को डरा-धमकाकर लूटपाट कर रहे थे। बीते चार अप्रैल 2026 को इस गिरोह ने बिजनौर थाना क्षेत्र में मार्निंग वॉक के दौरान झपट्टा मारकर मंगलसूत्र व कान की बाली छीनकर भाग निकले थे। मंगलवार को बिजनौर पुलिस ने दो किन्नर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के जेवरात व घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार बरामद हुई है।
बिजनौर थाना क्षेत्र की रहने वाली कीतहरीरी ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि चार अप्रैल की सुबह टहलने के लिए निकलीं थीं कि इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र व कान की बाली छीन कर भाग निकले।
इस सूचना पर पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला।
पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास एक वैगनआर कार में तीन संदिग्ध लोग मौजूद हैं जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक गजय सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा, कांस्टेबल दिनेश चौरसिया व कांस्टेबल संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर कार सहित तीन लोगों को धरदबोचा।
इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक गहनता से जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि इस गिरोह में शामिल दो आरोपित किन्नर हैं जो शादी-ब्याह का झांसा देकर लूटपाट कर भाग निकलते थे।
इंस्पेक्टर का कहना है पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम कृष्णानगर क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी अपोलो गेट नंबर पांच निवासी अजय रावत उर्फ रानी किन्नर, कानपुर जिले के चकेरी निवासी आकाश गुप्ता उर्फ कमोलिका उर्फ कम्मो व रामनगर सआदतगंज लखनऊ निवासी रफीक अहमद बताया जो किन्नर के साथ में रहकर लूटपाट करता था। इस गिरोह में शामिल उन्नाव निवासी अन्नू फरार है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए तीनों आरोपितों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो सुनसान स्थानों पर मौका मिलते ही मार्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं के गले से चेन या फिर अन्य जेवरात लूट कर भाग निकलते हैं। यह भी बताया कि गिरोह के सभी सदस्य महिला के घर में शादी होने की बात करते हुए डरा-धमकाकर गहने लूटकर लेते थे। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि आरोपित किन्नर हैं जो इसका फायदा उठाते हुए ओला बुक करके अलग-अलग जगहों पर महिलाओं से पैसा मांगते थे न मिलने पर नंगा नाच करने पर अमादा हो जाते। तभी महिलाओं को डरा-धमकाकर उनके जेवरात लूट कर भाग निकलने की बात स्वीकार किया है।

सत्येन्द्र कुमार 
ब्यूरो चीफ लखनऊ 
सत्यशिला हिन्दी समाचार पत्र

मंत्री ओपी राजभर के सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने क्या एक युक्ति के साथ रेप

05-05-2026

Up

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पर युवती से लगातार चार साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। सिपाही किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहता था।

गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया और शादी का झांसा देकर फिर उसे गर्भवती कर दिया। चार साल में युवती से अलग-अलग मौके पर हजारों रुपए भी लिए और उसके साथ मारपीट और जानलेवा हमले भी किए।

युवती के साथ लगातार संबंधों के बावजूद सिपाही ने गुपचुप तरीके से 25 अप्रैल को प्रयागराज में शादी रचा ली। शादी समारोह के लिए अवकाश लेकर जाने के बावजूद युवती के संपर्क में रहा।

सोशल मीडिया के दोस्त के जरिए जब युवती को सिपाही के शादी की फोटो मिली तो उसने प्रशांत राय से सवाल किए। युवती को फिर झांसा देने और उसके साथ ही रहने की बात करने लगा, इसके बाद पीड़िता ने 4 मई को सारनाथ थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज चंद्रगढ़ के रहने वाले प्रशान्त राय पुत्र त्रिलोक नारायण राय ने 8 साल पहले पुलिस ज्वाइन किया और उसकी वर्तमान तैनाती गाजीपुर में है। गाजीपुर पुलिस लाइंस और कई थानों में तैनाती के बाद उसे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का गनर बनाया गया।

वाराणसी के सारनाथ के बेनीपुर में आरोपी सिपाही ने एक कमरा किराए पर लिया और ओपी राजभर के साथ गनर बनकर चलने लगा। नौकरी के दौरान अजगरा थाना क्षेत्र की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया, युवती से बातचीत शुरू हुई।

इसके बाद प्रशांत राय बहाने से उसके घर आने जाने लगा लेकिन गैर जाति होने के कारण युवती के परिजनों को कम पंसद था। परिजनों की आपत्ति के बाद युवती सारनाथ क्षेत्र में युवक के कमरे पर रहने लगी।

युवती का आरोप है सिपाही प्रशांत राय के साथ चार साल से उसका संबंध है। उसके साथ 2 साल से पत्नी के तौर पर रह रही थी और दो बार गर्भवती हुई। छह महीने पहले गर्भवती हुई तो सिपाही पहले मिर्जापुर ले गया फिर गर्भपात के दबाव बनाया।

उसका कहना था कि बिना शादी मां बनने पर बात बिगड़ जाएगी, इस गर्भपात के बाद कुछ दिन अनबन रही फिर युवती दो महीने पहले गर्भवती हो गई। इस दौरान प्रशांत ने अपनी शादी तय कर ली और युवती के मां बनने के बाद प्रयागराज में दूसरी युवती से शादी रचा ली।

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila