Trending

Sub Category: बाराबंकी


बाराबंकी के रामनगर में सरकारी शिक्षक शुभाषकर तिवारी का घर में फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या का संदेह !!*

13-07-2026


शिवानन्द
सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

बाराबंकी जिले के रामनगर कस्बे में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय धमेड़ी-2 मोहल्ले में 32 वर्षीय सरकारी शिक्षक शुभाषकर तिवारी का शव घर के भीतर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मृतक जरवल रोड स्थित एक सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उनके पिता बृजकिशोर तिवारी जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। घटना के समय शुभाषकर घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी छाया, जो स्वयं सरकारी शिक्षिका हैं, लखनऊ में थीं और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पूर्व शुभाषकर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है। शुभाषकर अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इटहेश्वर मंदिर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

01-07-2026



बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इटहेश्वर मंदिर परिसर में एक सब्जी व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक मंगलवार सुबह घर से सब्जी मंडी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बुधवार दोपहर उसका शव मंदिर परिसर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव स्थित इटहेश्वर मंदिर परिसर का है, जहां बुधवार दोपहर करीब एक बजे मंदिर के हैंडपंप के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान बसंतपुर मजरे तेजवापुर निवासी करीब 30 वर्षीय महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के रूप में हुई है। महेंद्र सब्जी बेचने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार सुबह हैदरगढ़ सब्जी मंडी जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

बुधवार दोपहर जब मंदिर परिसर में शव मिलने की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान महेंद्र के रूप में की। घटनास्थल पर मृतक के कपड़े और चप्पल शव के पास रखे मिले। पुलिस के अनुसार, शव पर अंडरगारमेंट के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। मृतक के दाहिने हाथ और बाएं पैर पर पुराने चोट के निशान मिले हैं, जबकि दाहिने हाथ से खून निकल रहा था।

सूचना मिलते ही लोनीकटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिजन भी मौत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

लोनीकटरा थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

फिलहाल पूरे मामले की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सुलझ पाएगी।

बाराबंकी: युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव रखकर हाईवे जाम, पथराव-लाठीचार्ज में SHO घायल Barabanki se Shivanand ki report

30-06-2026



बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के कटियरा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर 21 वर्षीय युवक जितेंद्र चौहान ने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और शव रखकर धरना शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।प्रदर्शनकारियों ने युवक की मौत की गहन जांच की मांग की। स्थिति बिगड़ते देख भीड़ ने पथराव किया, जिसमें SHO अरुण प्रताप सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। SDM रामनगर और ASP विकास चंद्र त्रिपाठी के PAC बल के साथ पहुंचने पर समझाइश के बाद भीड़ हटी और यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी हैदरगढ़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, कई घायल ब्यूरो चीफ प्रभात मिश्रा

27-06-2026


बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम लखनऊ-बनारस हाईवे पर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग (सेंटरिंग) अचानक ढह गई। हादसे के समय करीब 28 मजदूर स्लैब डालने का कार्य कर रहे थे। शटरिंग गिरने से 9 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ (SDRF), यूपी टीम और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 8 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तेजवापुर निवासी नौशाद (55) की मौत हो गई। 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 2 हजार वर्गफीट क्षेत्र में स्लैब डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान स्लैब पर निर्माण सामग्री का अधिक भार पड़ने से करीब 90 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई।

घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश विश्वकर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। निर्माण कार्य में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक और उसकी बड़ी मां गंभीर घायल प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

27-06-2026


बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शिव नाम जोगनी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसकी बड़ी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
यह हादसा लोनी कटरा थाना क्षेत्र के शिव नाम जोगनी मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमिल अपनी बड़ी मां को बीरमपुर गांव से उनके मायके दहिला छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान दहिला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप (UP32MN4005) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सोमिल और उनकी बड़ी मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाने के एसएसआई संतोष कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाली पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

बाराबंकी "रेप केस की रंजिश में युवक की हत्या 'अपर जिला जज' लिखी कार से कुचलने का आरोप" !!

26-06-2026



बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में रेप केस की रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बहनोई और उसके परिजनों ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की, फिर 'अपर जिला जज' लिखी नंबर प्लेट लगी कार से उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई शुभम वाजपेयी के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी अतुल मिश्र से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद बहन के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना हुई, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। घटना के बाद से बहन अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हैदरगढ़ के सुबेहा नगर पंचायत से 25 वर्षीय युवती लापता, दवा लेने निकली थी घर से !! शिवानन्द सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

25-06-2026



बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती 24 जून को दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों के अनुसार युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और उसे जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाराबंकी में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर कार्रवाई तेज।* शिवानन्द सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

24-06-2026

K


लखनऊ अग्निकांड के बाद बाराबंकी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नवाबगंज तहसील क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। पुलिस, राजस्व और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने भवन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान महेंद्रा संस्थान और प्राइम लाइब्रेरी निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिसके चलते दोनों संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा नियमों और विनियमित क्षेत्र संबंधी मानकों के उल्लंघन पर पांच से अधिक कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा अन्य कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जाएगा।

लोनी कटरा में दबंगई: पुलिसकर्मी की पत्नी को धमकाने का आरोप, मुकदमा दर्ज ब्यूरो रिपोर्ट प्रभात मिश्रा

24-06-2026

बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम अचाकापुर मजरे खैरा बीरू में एक पुलिसकर्मी की पत्नी के घर में घुसकर तोड़फोड़, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी नीलू सिंह, जिनके पति उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपनी वृद्ध सास के साथ घर पर रहती हैं। आरोप है कि 9 जून 2026 की शाम करीब तीन बजे उनके घर पर एयर कंडीशनर (एसी) लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही अजय सिंह और यज्ञभान सिंह द्वारा कथित रूप से अपनी पत्नियों सुनीता सिंह और शशि सिंह को उनके घर भेजा गया।
पीड़िता का आरोप है कि दोनों महिलाएं लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आईं और जानबूझकर एसी का पाइप तोड़ दिया, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। जब नीलू सिंह और उनकी वृद्ध सास ने इसका विरोध किया तो आरोपित महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा मारपीट पर आमादा हो गईं।
शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद अजय सिंह और यज्ञभान सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घर के बाहर खड़े होकर धमकियां देने लगे। आरोप है कि उन्होंने कहा कि “तुम्हारा पति पुलिस में है, उसकी नौकरी छिनवा देंगे, तुम्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवा देंगे और गांव में रहने नहीं देंगे।”
नीलू सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद वह और उनकी वृद्ध सास काफी डरी हुई हैं। घर पर अकेले रहने के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है तथा जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है।
लोनी कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सिरौलीगौसपुर तहसील में विशाल भंडारा, अधिकारियों संग हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद* शिवानन्द सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

23-06-2026




बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर तहसील परिसर में मंगलवार को राजस्व परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज एवं तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

भंडारे से पूर्व तहसील परिसर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान हनुमान जी की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

पूजा संपन्न होने के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का शुभारंभ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में लेखपाल आशुतोष मिश्रा, शुभेन्द्र अवस्थी सहित सभी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हैदरगढ़ को जल्द मिल सकता है नया पावर हाउस, विधायक दिनेश रावत की पहल लाई रंग

17-06-2026


बाराबंकी। हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्र के विधायक दिनेश रावत ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विद्युत संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान विधायक दिनेश रावत ने बड़वल क्षेत्र में प्रस्तावित नए विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) के निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बड़वल एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और विद्युत की बढ़ती मांग को देखते हुए नए पावर हाउस का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने विधायक द्वारा उठाए गए प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जनहित को सर्वोपरि बताते हुए आश्वासन दिया कि बड़वल में नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की स्वीकृति जल्द ही प्रदान की जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और हैदरगढ़ क्षेत्र की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

इस मुलाकात के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों का मानना है कि नए पावर हाउस के निर्माण से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बड़वल में प्रस्तावित पावर हाउस के निर्माण को कब अंतिम मंजूरी मिलती है और इसका कार्य धरातल पर कब शुरू होता है। 

ब्यूरो रिपोर्ट प्रभात मिश्रा बाराबंकी 

स्वास्थ्य मेले में योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

17-06-2026


बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित दो दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के दौरान लोगों को केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा राहत, आवास एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधीक्षक डॉ. मुकुंद कुमार पटेल ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं अच्छी सेहत के लिए जागरूक किया। वहीं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ प्रियंका सिंह, बीईओ राम नारायण यादव, ग्राम प्रधान, आशा बहुएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।
हालांकि, एक ओर जहां ब्लॉक परिसर में जनकल्याण और स्वच्छता का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर ब्लॉक परिषद परिसर के शौचालयों की बदहाल स्थिति चर्चा का विषय बनी रही। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं दिखाई दी, जिससे कार्यक्रम में आए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने शौचालयों की नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट : प्रभात मिश्रा, बाराबंकी

खैरा कनकू में प्रथम जिलास्तरीय नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, सर्वेश कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में युवाओं को मिला खेल प्रतिभा दिखाने का मंच

16-06-2026


बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के ग्राम खैरा कनकू में आयोजित प्रथम जिलास्तरीय नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। देर शाम शुरू हुई यह प्रतियोगिता देर रात तक रोमांचक मुकाबलों के साथ जारी रही, जहां विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन अमरीश पांडेय (छन्नू) द्वारा किया गया, जबकि पूरे आयोजन की कमान एवं मार्गदर्शन सर्वेश कृष्ण शास्त्री (बाबा) ने संभाली। क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सर्वेश कृष्ण शास्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व और प्रयासों की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

प्रतियोगिता में लखनऊ स्टेडियम, टिकरा, अयोध्या, देवरिया, साईं हॉस्टल रायबरेली समेत कई मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों के बीच हुए कांटे के मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान हैदरगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दिनेश रावत भी पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर प्रवीण शुक्ला (मटेरा), भरत यादव, अरुण शुक्ल (पखरपुर), विवेक वर्मा, ताराचंद वर्मा, रवींद्र प्रताप सिंह, दुर्गा बख्श सिंह, चौहान दादा, अनुराग त्रिवेदी, हिमांशु शुक्ला, लवकुश पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ग्रामीण अंचल में आयोजित इस भव्य नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। सर्वेश कृष्ण शास्त्री (बाबा) के नेतृत्व और आयोजक अमरीश पांडेय (छन्नू) के प्रयासों से यह आयोजन क्षेत्र में खेलों के प्रति नई जागरूकता और उत्साह का संदेश देकर संपन्न हुआ।

✍️ प्रभात मिश्रा, ब्यूरो चीफ


बाराबंकी: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का दौरा, जन कल्याण शिविर में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

14-06-2026


बाराबंकी में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों की सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं, पोषण पोटली योजना के लाभार्थियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लोगों को प्रमाण पत्र एवं आवश्यक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गरीबों के लिए आवास, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की योजनाओं का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, , एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, , पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख रवि रावत, अमरीश रावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाराबंकी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ सुशासन और जनकल्याण के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया गया।


बाराबंकी: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवक घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती

13-06-2026

Prabhat mishra  Bureau chief 

बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथी का पुरवा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।

घायलों की पहचान हाथी का पुरवा कबूलपुर निवासी रामकेवल पुत्र शंकर लाल तथा सदरुद्दीनपुर निवासी अर्जुन पुत्र रामशरन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी त्रिवेदीगंज के चिकित्सक डॉ. विकास ने बताया कि दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।


बाराबंकी: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवक घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती

13-06-2026

Prabhat mishra  Bureau chief 

बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथी का पुरवा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।

घायलों की पहचान हाथी का पुरवा कबूलपुर निवासी रामकेवल पुत्र शंकर लाल तथा सदरुद्दीनपुर निवासी अर्जुन पुत्र रामशरन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी त्रिवेदीगंज के चिकित्सक डॉ. विकास ने बताया कि दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।


बाराबंकी: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवक घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती

13-06-2026

Prabhat mishra  Bureau chief 

बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथी का पुरवा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।

घायलों की पहचान हाथी का पुरवा कबूलपुर निवासी रामकेवल पुत्र शंकर लाल तथा सदरुद्दीनपुर निवासी अर्जुन पुत्र रामशरन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी त्रिवेदीगंज के चिकित्सक डॉ. विकास ने बताया कि दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।


बाराबंकी: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवक घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती

13-06-2026

Prabhat mishra  Bureau chief 

बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथी का पुरवा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।

घायलों की पहचान हाथी का पुरवा कबूलपुर निवासी रामकेवल पुत्र शंकर लाल तथा सदरुद्दीनपुर निवासी अर्जुन पुत्र रामशरन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी त्रिवेदीगंज के चिकित्सक डॉ. विकास ने बताया कि दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।


सिर पर कलश, मुख पर भक्ति — खैरा वीरू में उमड़ा आस्था का सैलाब

13-06-2026


 प्रभात मिश्रा, ब्यूरो चीफ (बाराबंकी)

बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के ग्राम खैरा वीरू में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आज शाम से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह कथा 13 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 22 जून को ब्रह्मभोज का आयोजन होगा।

गांव से निकली भव्य कलश यात्रा ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयघोषों के बीच सोनेश्वर महादेव जोगनी मंदिर पहुंची। वहां स्थित पावन जोगनी सरोवर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरकर यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा मार्ग पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

कलश यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति गीतों और जयकारों के साथ चलती रहीं, वहीं युवा वर्ग भी भजनों की धुन पर श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुआ। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" और "जय श्रीराम" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कथा महोत्सव में कष्टहरि धाम से पधारे कथा व्यास पंडित कृष्ण कुमार द्विवेदी शास्त्री सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजक सर्वेश सिंह (पिंटू) ने बताया कि कथा का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।

भव्य कलश यात्रा के साथ कथा महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। आगामी सात दिनों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। 22 जून को ब्रह्मभोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

छोटे भाई-भाभी पर जानलेवा हमले का आरोप, दंपति गंभीर घायल।।। प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

12-06-2026


बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छोटे भाई और भाभी ने मिलकर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर लाठी व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला ग्राम इच्छा का पुरवा मजरे चकौरा का है। पीड़ित राधेश्याम पुत्र देवीप्रसाद के अनुसार 6 जून 2026 की शाम आपसी कहासुनी के दौरान उनके छोटे भाई बलराम और उसकी पत्नी संगीता ने उन पर और उनकी पत्नी राजरानी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 102 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। उपचार में व्यस्त रहने के कारण वह तत्काल थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा सके।
प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, घर के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

12-06-2026



बाराबंकी के बदोसराय क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मामला बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के बरदरी गांव का है, जहां एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है और युवक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने कमरे को सील कर फोरेंसिक पहलुओं पर भी पड़ताल शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती उत्सर्ग एक्सप्रेस में चढ़ते समय दंपती ट्रेन की चपेट में आया, पति की मौत, पत्नी गंभीर

12-06-2026

बाराबंकी रेलवे स्टेशन से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उत्सर्ग एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक दंपती हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। सबसे मार्मिक बात यह रही कि घटना के वक्त उनके तीन मासूम बच्चे प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे और अपने माता-पिता को इस हालत में देखकर रोते-बिलखते रहे।
गुरुवार रात बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार अपनी पत्नी वंदना और तीन बच्चों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। परिवार के पास जनरल कोच का टिकट था, लेकिन भीषण गर्मी और अत्यधिक भीड़ के कारण बच्चों को परेशानी हो रही थी।

बताया जा रहा है कि बाराबंकी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान मनोज अपने परिवार के साथ स्लीपर कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। पत्नी और बच्चे किसी तरह कोच में पहुंच गए, लेकिन जैसे ही मनोज ट्रेन में चढ़ने लगे, ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व पटरी के बीच जा गिरे। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पति को गिरता देख कोच के दरवाजे पर खड़ी पत्नी वंदना उसे बचाने के लिए नीचे की ओर झपट पड़ीं, लेकिन वह भी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गईं। हादसे में उनका एक पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे के समय दंपती के तीनों मासूम बच्चे—7 वर्षीय हिमांशी, 4 वर्षीय स्नेहा और 6 माह का आंशिक—प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। अपने माता-पिता को खून से लथपथ हालत में देखकर बच्चे बुरी तरह घबरा गए और फूट-फूटकर रोने लगे। यह दृश्य देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

हादसे के बाद यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। यह हादसा एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के खतरों को उजागर करता है।

बाराबंकी में मेंथा टंकी फटी, 5 झुलसे

10-06-2026



शिवानन्द
सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में मेंथा ऑयल की टंकी फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है तथा घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

बाराबंकी में बड़े मंगलवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

09-06-2026



बाराबंकी में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर पूरा जनपद भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गांवों, कस्बों और प्रमुख चौराहों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

ग्राम पंचायत खैरा बीरू में विष्णु सैनी के यहां भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं ग्राम पूरा में सुनील यादव के यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। देवीपुर में सरोज तिवारी तथा बृजेश शुक्ला के यहां आयोजित भंडारों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थलों पर भक्तों के लिए शरबत, फल और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।

पूरे दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। बड़े मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र में आस्था, सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।

में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

09-06-2026


बाराबंकी जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौबीसी क्षेत्र के पास देर रात करीब 2:30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
हादसे के दौरान एक ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक ट्रक मुर्गी दाना लेकर जा रहा था। आग लगने से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

ओवरलोड मिट्टी से भरा डंपर पलटा, चालक बाल-बाल बचा

08-06-2026


बाराबंकी के बेलहरा-फतेहपुर मार्ग पर ग्राम डिप्टीगंज के पास सोमवार को पीली मिट्टी से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। क्रेन की मदद से डंपर हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में देर शाम तक ओवरलोड डंपरों का संचालन जारी है, जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ माह पहले भी मिट्टी से भरा डंपर पलटने से एक छात्र की जान जा चुकी है। सोमवार की घटना में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि डंपर आबादी वाले इलाके से कुछ दूरी पर पलटा।

📍स्थान: डिप्टीगंज, बेलहरा-फतेहपुर मार्ग, बाराबंकी
🖊️ प्रभात मिश्रा, ब्यूरो चीफ


धीमी प्रगति पर DM सख्त! अगस्त तक काम पूरा करो, गुणवत्ता से समझौता नहीं"

08-06-2026


बाराबंकी में विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह का सख्त रवैया देखने को मिला है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण करते हुए डीएम ने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आईटीआई एवं आधुनिक कार्यशाला भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर अगस्त 2026 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बीआरसी भवन का जल्द हैंडओवर सुनिश्चित करने तथा जर्जर विद्यालय भवन को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्त कराने के आदेश भी दिए गए।
डीएम ईशान प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल, डीएम के इस सख्त रुख से विकास परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्वच्छता से ही बनेगा विकसित भारत" : सुनील सिंह, रामीपुर में चला विशेष सफाई अभियान** केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रामीपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

08-06-2026

प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ 
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत रामीपुर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह तथा खंड विकास अधिकारी (BDO) शालिनी सिंह मौजूद रहीं। वहीं ग्राम पंचायत सचिव श्वेता मिश्र, प्रधान उदयराज वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ऋषिपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अभियान में सहभागिता की।
स्वच्छता अभियान के दौरान पंचायत परिसर, सार्वजनिक स्थानों और गांव की प्रमुख सड़कों पर सफाई कार्य किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। जब तक प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का लक्ष्य पूरी तरह प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष रिंकू वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री अवध राम, मंगल प्रसाद रावत, गुड्डू रावत, बलराम वर्मा, रमेश रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के प्रति जागरूक कर गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित करना था।

अजगर के साथ खेल रहा था ‘खेल’, वन विभाग ने दबोचा, वन्यजीव तस्करी पर बड़ा प्रहार प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

07-06-2026

बाराबंकी में वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को जीवित अजगर के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

रामनगर थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में वन विभाग को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के पास संरक्षित वन्यजीव अजगर मौजूद है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल छापेमारी की और आरोपी को जीवित अजगर के साथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजू पुत्र खेला, निवासी भितरकनिका, जिला जाजपुर (उड़ीसा) के रूप में हुई है। वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेकर संरक्षण में भेज दिया है।
 प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग आरोपी से यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि वह अजगर को कहां से लाया था और उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
 वन विभाग का कहना है कि अजगर संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है। इसके शिकार, कब्जे, परिवहन या व्यापार पर सख्त प्रतिबंध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।
 वन विभाग ने जनता से अपील की है कि वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

बिहार से गांजा लाकर क्षेत्र में कर रहा था तस्करी, 5 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

07-06-2026


बाराबंकी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोनीकटरा थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार से गांजा लाकर बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी अवैध बिक्री करता था। मुखबिर की सूचना पर लोनीकटरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलपुर विद्यालय के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और गांजे की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है। मामले की जांच जारी है।

 फिलहाल लोनीकटरा पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


🚨 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत, शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन 🚨 मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

06-06-2026



 बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव का है। यहां 20 वर्षीय शिवा 1 जून को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को बचाने के प्रयास में उसकी मां और बहन को भी करंट का झटका लगा था।

घटना के बाद शिवा को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

: आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से हादसों का कारण बनी हुई है, लेकिन विभाग ने कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

 फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है। इस पूरे मामले पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

बाराबंकी से शिवानंद की रिपोर्ट चलती कार बनी आग का गोला, 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान

06-06-2026


बाराबंकी में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान कार में सवार चार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर चल रही थी तभी उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।
पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। समय रहते कार सवारों के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

बाराबंकी में इंडस्ट्रियल हब की तैयारी, रामसनेहीघाट की बदलेगी तस्वीर

06-06-2026

प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ 
 जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में जल्द ही नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आंध्र प्रदेश की एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीसीडा को सौंपी जाएगी।

प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। भूमि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की उपयुक्तता और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देगी। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और आसपास के क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल भूमि चयन और विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारियां जारी हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बाराबंकी पुलिस का हरित संदेश, एसपी ने लगाया पौधा बाराबंकी से प्रभात मिश्रा की रिपोर्ट

05-06-2026


बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाराबंकी पुलिस ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

🌱 इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में टीआई, सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

🌿 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

📢 "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से बाराबंकी पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।



तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर, 36 अवैध मकान ध्वस्त बाराबंकी से प्रभात मिश्रा की रिपोर्ट

05-06-2026

बाराबंकी। सरकारी भूमि और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनवारी कस्बे में तालाब की जमीन पर बने करीब 36 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के अनुसार ग्राम अनवारी की गाटा संख्या 1056 राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा कर पक्के मकान और अन्य निर्माण कर लिए गए थे। कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद कब्जाधारकों ने भूमि खाली नहीं की।
बताया गया कि यह मामला वर्ष 2022 में तहसीलदार न्यायालय पहुंचा था, जहां उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश पारित किया गया था। आदेश का पालन न होने पर प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने किया। उनके साथ राजस्व विभाग की टीम और क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया मौजूद रहे। जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की मदद से अवैध निर्माण हटाकर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
🗣️ उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि, तालाब और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी में नए CMO के स्वागत पर बवाल, रेड कारपेट और फूलों की बारिश का वीडियो वायरल प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

05-06-2026

बाराबंकी में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी सीएमओ के स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएमओ के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया, फूलों की बारिश की गई और भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अब इस पूरे मामले को लेकर वीआईपी कल्चर पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
दरअसल, हाल ही में बाराबंकी में नए सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने पदभार ग्रहण किया है। उनके स्वागत के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए। स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सरकारी अधिकारियों के लिए इस तरह के वीआईपी इंतजामों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
मामला तूल पकड़ने के बाद जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि यह जांच की जाएगी कि स्वागत कार्यक्रम में किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में ऐसे इंतजाम किए गए।
वहीं नए सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने अपनी सफाई में कहा है कि वे स्वयं वीआईपी कल्चर के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि स्वागत कार्यक्रम विभागीय कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया गया था और इसमें उनकी कोई व्यक्तिगत भूमिका नहीं थी।
अब सबकी नजर जिला प्रशासन की जांच पर टिकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप थीं या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है

बीरमपुर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाबा वारियर्स बनी चैंपियन, बहरौली टीम उपविजेता। प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

05-06-2026

बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र के बीरमपुर गांव में आयोजित भव्य ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता का सफल आयोजन क्षेत्र के युवा समाजसेवी अतुल अवस्थी (डब्बू अवस्थी वैद्य जी) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबले में कप्तान सर्वेश द्विवेदी (बाबा) के नेतृत्व वाली बाबा वारियर्स टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं कप्तान ऋषभ मिश्र के नेतृत्व वाली बहरौली टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार स्मैश, बेहतरीन सर्विस और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। पूरे मुकाबले में दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा और खेल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक अतुल अवस्थी (डब्बू अवस्थी वैद्य जी) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

-आश्रय स्थल की बदहाल तस्वीरें, पशुओं के चारे और देखभाल पर उठे सवाल प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

04-06-2026

सोनिकपुर गो-आश्रय केंद्र में व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, जिम्मेदारों की निगरानी पर खड़े हुए प्रश्न

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। क्षेत्र स्थित एक गो-आश्रय केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशों को निर्धारित मानकों के अनुरूप चारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।
स्थल से सामने आई तस्वीरों और स्थानीय लोगों के दावों के अनुसार पशुओं को केवल सूखा चारा दिए जाने की बात कही जा रही है। जबकि शासन स्तर से गो-आश्रय केंद्रों में गौवंशों के लिए संतुलित आहार, हरे चारे तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कागजों पर व्यवस्थाएं बेहतर दिखाए जाने के बावजूद वास्तविक स्थिति अलग नजर आती है। उनका आरोप है कि समय-समय पर निरीक्षण होने के बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि निगरानी और क्रियान्वयन की प्रक्रिया कितनी प्रभावी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा गो-आश्रय केंद्र की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि गौवंशों के संरक्षण और देखभाल के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, ऐसे में धरातल पर भी उसी स्तर की व्यवस्था दिखाई देनी चाहिए।
अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि शिकायतों में सच्चाई पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

"ग्रामीणों को मिला बैंकिंग और डिजिटल भुगतान का ज्ञान"

04-06-2026

शिवानन्द

सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

बाराबंकी जिले के मसौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेढ़ीया में रिचा फाउंडेशन द्वारा नोकिया प्रोजेक्ट के तहत वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, बीमा और डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक बनाना था।
स्टेट लीडर अतुल पांडेय के मार्गदर्शन तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने बैंक खाता संचालन, डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन भुगतान और सुरक्षित बैंकिंग के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और जनधन योजना जैसी केंद्र सरकार की
ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वित्तीय सेवाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार एंबुलेंस, चालक घायल प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

04-06-2026

बाराबंकी से बड़ी खबर। गोंडा हाईवे पर ग्राम सुल्तानपुर स्थित पेट्रोल पंप और नई मंदिर के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के कई हिस्से टूटकर बिखर गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के कई घंटे बाद तक एंबुलेंस सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी रही और मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा था।
मामले की जानकारी मिलने पर यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने बताया कि टीम को घटनास्थल पर भेजकर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित कराया जाएगा।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और घायल चालक का उपचार जारी है।

बाराबंकी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बालिकाओं को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र ।। प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

04-06-2026

बाराबंकी में सिविल डिफेंस को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि आपदा, बाढ़ और किसी भी मानवीय संकट की स्थिति में स्वयंसेवकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने हाल ही में महादेवा मेले के दौरान उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन के लिए सिविल डिफेंस टीम की सराहना भी की।
कार्यक्रम में चीफ वार्डन नवीन सेठ सहित 135 सेक्टर वार्डनों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर भी सिविल डिफेंस का नेटवर्क मजबूत किया जाए, खासकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित और समर्पित स्वयंसेवक किसी भी आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गंभीर घायल, हाईवे पर मची अफरा-तफरी ब्यूरो रिपोर्ट प्रभात मिश्रा

03-06-2026

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भिटरिया बस स्टेशन के पास रुदौली क्षेत्र के गोगावा निवासी संजय अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पार करने लगा। बुजुर्ग को टक्कर से बचाने के प्रयास में संजय ने बाइक मोड़ी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायल की मदद की और पुलिस व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय समाजसेवी दिलीप कुमार सहित अन्य लोगों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के केंद्र अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि घायल युवक का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि यदि स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो बेहतर इलाज और आवश्यक जांच के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कराया।

फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। राहत की बात यह रही कि बुजुर्ग व्यक्ति सुरक्षित बच गया, लेकिन उसे बचाने की कोशिश में युवक खुद गंभीर रूप से घायल हो गया।

डेढ़ साल बाद फिर एक हुए पति-पत्नी, मिशन शक्ति केंद्र की पहल लाई रंग

03-06-2026

बाराबंकी जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलिंग से एक परिवार को नई जिंदगी मिली है। करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने को राजी हो गए।

मिशन शक्ति केंद्र लोनीकटरा में एम.सी. रीता मौर्या और एसआई रमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। बातचीत और समझाइश के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और दोनों ने साथ रहने की सहमति जताई।
समझौते के बाद पुलिस टीम ने दोनों को सम्मानपूर्वक विदा किया। इस पहल से एक बिखरता परिवार फिर से जुड़ गया, जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है।
मिशन शक्ति केंद्र की इस सकारात्मक पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

थाने से महज 1 किलोमीटर दूर 18 लाख की चोरी, खिड़की तोड़ घर में घुसे बदमाश, जेवरात और नकदी लेकर फरार" प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

03-06-2026

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बड़ागांव मोड़ स्थित एक गल्ला व्यापारी के घर में देर रात घुसे चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ पर स्थित बाहुबली ट्रेडर्स के मालिक के घर में बुधवार और गुरुवार की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरों ने धावा बोल दिया। उस समय व्यापारी अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर के पीछे पहुंचे और लोहे की खिड़की तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश कर गए।

चोर सीधे मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे, जहां अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात तथा नकदी को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मुख्य गेट के रास्ते आराम से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी हुई।

पीड़ित व्यापारी के मुताबिक चोरी हुए जेवरात और नकदी की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि उनका घर और दुकान मसौली थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
घटना की सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जिले में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मसौली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

"मसौली थाना क्षेत्र में हुई 18 लाख रुपये की बड़ी चोरी ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और चोरों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।"

हनुमान भक्तों के भंडारों में पहुंचे भाजपा नेता जंग बहादुर पटेल, ग्रहण किया प्रसाद ब्यूरो चीफ प्रभात मिश्रा

03-06-2026


बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हनुमान भक्तों द्वारा आयोजित भव्य भंडारों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख दावेदार जंग बहादुर पटेल शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जंग बहादुर पटेल ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने हनुमान भक्तों की आस्था और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

जंग बहादुर पटेल ने आयोजकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा और जनसेवा के ऐसे कार्य सदैव प्रेरणादायक होते हैं। उनके आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

"बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दर्जनों भंडारों में पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर पटेल, श्रद्धालुओं संग ग्रहण किया प्रसाद और दिया सामाजिक एकता का संदेश।"


29 वर्षों की सेवा के बाद पत्रवाहक राजेश श्रीवास्तव सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी गई विदाई ब्यूरो रिपोर्ट प्रभात मिश्रा

03-06-2026

बाराबंकी के विकासखंड कार्यालय त्रिवेदीगंज में लगभग 29 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले पत्रवाहक राजेश श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय में भावुक माहौल देखने को मिला।
राजेश श्रीवास्तव ने 1 नवंबर 1997 को पत्रवाहक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सरल स्वभाव और सहयोगी कार्यशैली के कारण वे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विशेष सम्मान रखते थे।
विदाई समारोह में खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह, एडीओ पंचायत ऋषिपाल सिंह, सचिव हरिमोहन सक्सेना समेत ब्लॉक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि राजेश श्रीवास्तव ने अपने पूरे सेवाकाल में कार्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य किया। उनकी सेवाएं और कार्यशैली हमेशा याद की जाएंगी।
एंकर लाइन:
"29 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद राजेश श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत्त, त्रिवेदीगंज ब्लॉक मुख्यालय में सम्मान और भावनाओं के बीच दी गई विदाई।"

परचून की दुकान में घुसकर दबंगों का तांडव, दो नाबालिगों को पीटा, जमकर की तोड़फोड़

02-06-2026



🛑 परचून की दुकान में घुसकर दबंगों का तांडव, दो नाबालिगों को पीटा, जमकर की तोड़फोड़

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट : प्रभात मिश्रा

बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र के किंतूर गांव में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक परचून की दुकान में घुसकर दो नाबालिग लड़कों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने दुकान में रखे सामान को बाहर फेंकते हुए जमकर तोड़फोड़ भी की।

जानकारी के अनुसार घटना 31 मई की रात करीब 8 बजे की है। आरोप है कि गांव के सुखराम, शुभाकर, चित्रांशु, प्रियांशु, लल्लू, रिंकू और अंश सहित लगभग दस अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शीला देवी के घर के पास स्थित परचून की दुकान पर बैठे अमन और रितेश नामक दो नाबालिगों को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने दुकान के अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

पीड़िता शीला देवी की तहरीर पर बदोसराय कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।हेडलाइन:
"किंतूर में दबंगों का कहर: दुकान में घुसकर दो नाबालिगों की पिटाई, सामान फेंककर की तोड़फोड़"

बाराबंकी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बालिकाओं को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

02-06-2026

बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जनगणना-2027 की हाउस लिस्टिंग का कार्य सबसे पहले पूरा करने वाले 11 प्रगणकों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ब्यूरो रिपोर्ट प्रभात मिश्रा 

डीएम ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले कार्मिक दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम निरंकार सिंह सहित जनगणना टीम के अधिकारी मौजूद रहे।
🏆 सम्मानित प्रगणकों में विश्वनाथ सिंह, प्रेमचन्द्र, कंचन प्रभा, सुखदेव, अर्चना सिंह, रविकान्त श्रीवास्तव, विजय बहादुर, पिंकी सिंह, सुनील तिवारी, आदर्श सोनी एवं अमित सिंह शामिल रहे।

जौरास में कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, विरोध करने पर ग्रामीणों को मिली जान से मारने की धमकी

02-06-2026

कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी


शिवानन्द
सत्य शिला न्यूज़ बाराबंकी

जौरास में कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ से लगाई गुहार बाराबंकी जनपद के जौरास गांव में कृषि भूमि पर कथित रूप से अवैध प्लॉटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खेती योग्य जमीन को नियमों के विपरीत प्लॉटों में विभाजित कर बेचा जा रहा है। जब कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अवैध प्लॉटिंग से क्षेत्र की कृषि भूमि लगातार कम हो रही है और प्रशासन की अनदेखी से ऐसे मामलों को बढ़ावा मिल रहा है। पीड़ित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर दबंगों द्वारा उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूमि की जांच कर अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच कराए जाने क

बाराबंकी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बालिकाओं को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

02-06-2026

बाराबंकी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा, बालिका संप्रेक्षण गृह में किया कंप्यूटर लैब का उद्घाटन


बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को बाराबंकी दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी स्थित राजकीय बालिका संप्रेक्षण गृह में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया। राज्यपाल दोपहर करीब 12:15 बजे संप्रेक्षण गृह पहुंचीं, जहां उन्होंने वहां रह रही किशोरियों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने डिजिटल शिक्षा को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि कंप्यूटर का ज्ञान युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक बालिका को अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी अलग पहचान स्थापित करनी चाहिए, चाहे वह शिक्षा, खेल, भरतनाट्यम, कथक या अन्य कोई क्षेत्र हो।

संवाद के दौरान राज्यपाल ने अपने छात्र जीवन के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि लगभग 50 वर्ष पूर्व पढ़ाई के दौरान उन्हें भी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन साहस, परिश्रम और दृढ़ निश्चय के बल पर उन्होंने हर कठिनाई को पार किया। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाया गया। राज्यपाल ने टीकाकरण प्रक्रिया का निरीक्षण कर बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रशासन, महिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
"बाराबंकी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बालिका संप्रेक्षण गृह में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। छात्राओं को डिजिटल शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा का संदेश देते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।"

शौर्य प्रताप सिंह ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 3804 प्राप्त कर जिले और

02-06-2026

JEE Advanced में शौर्य का कमाल, AIR 3804 से बढ़ाया बाराबांकी का मान


बाराबंकी जनपद के त्रिवेदीगंज क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता सुनील सिंह के पुत्र शौर्य प्रताप सिंह ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 3804 प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौर्य की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले शौर्य प्रताप सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। शौर्य की उपलब्धि पर त्रिवेदीगंज क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

शौर्य प्रताप सिंह ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 3804 प्राप्त कर जिले और

02-06-2026

JEE Advanced में शौर्य का कमाल, AIR 3804 से बढ़ाया बाराबांकी का मान


बाराबंकी जनपद के त्रिवेदीगंज क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता सुनील सिंह के पुत्र शौर्य प्रताप सिंह ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 3804 प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौर्य की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले शौर्य प्रताप सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। शौर्य की उपलब्धि पर त्रिवेदीगंज क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी कल भू माफिया के खिलाफ बाराबंकी के रामनगर तहसील में करेंगे महा पंचायत

20-05-2026

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में एक संगठित भूमाफिया गिरोह द्वारा फर्जी एवं संदिग्ध रियल एस्टेट कंपनियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग, फर्जी रजिस्ट्री और करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी ने अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, जिलाधिकारी बाराबंकी एवं पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच, गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति कुर्की और जिलाबदर जैसी कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के अनुसार बाराबंकी निवासी आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, R. SONS INFRALAND DEVELOPERS PRIVATE LIMITED, अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित भूमाफिया गिरोह संचालित कर रहे हैं। आरोप है कि गिरोह द्वारा विभिन्न कंपनियों के माध्यम से बिना मानचित्र स्वीकृति के कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग कर भोले-भाले नागरिकों, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों को प्लॉट बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही है।

मामले में सबसे गंभीर आरोप ग्राम हड़ौड़ी, तहसील नवाबगंज स्थित खसरा संख्या 421 की भूमि को लेकर लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार कुल 0.187 हेक्टेयर अर्थात लगभग 21000 वर्गफीट भूमि पर प्लाटिंग की गई, जबकि सड़क, नाली एवं विकास कार्यों के लिए भूमि छोड़ने के बाद लगभग 15000 वर्गफीट भूमि ही विक्रय योग्य बचती थी। इसके बावजूद आरोप है कि उक्त कंपनी द्वारा लगभग 32000 वर्गफीट से अधिक भूमि की रजिस्ट्री विभिन्न व्यक्तियों के पक्ष में कर दी गई।

ज्ञापन में कई रजिस्ट्रियों का विवरण भी दिया गया है, जिनमें वर्ष 2017 में अलग-अलग लोगों के नाम 5000-5000 वर्गफीट तक भूमि विक्रय किए जाने का उल्लेख है। आरोप लगाया गया है कि वास्तविक उपलब्ध भूमि से कई गुना अधिक क्षेत्रफल की रजिस्ट्री कर योजनाबद्ध तरीके से आर्थिक अपराध को अंजाम दिया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2017 में भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाई गई थी, लेकिन 13 अप्रैल 2025 को कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जे का प्रयास किया गया। इसके बाद भूमि अभिलेखों और रजिस्ट्री दस्तावेजों की जांच में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया।

ज्ञापन में उपनिबंधक कार्यालय एवं संबंधित विभागों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि सरकारी अभिलेख उपलब्ध होने के बावजूद वास्तविक भूमि का सत्यापन किए बिना रजिस्ट्रियां पंजीकृत की गईं, जो विभागीय मिलीभगत और भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है।

इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन भानु ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त भूमाफिया गिरोह अब बाराबंकी के शुक्लई, सुल्तानपुर  एवं पल्हरी क्षेत्रों में भी अपनी सक्रियता तेजी से बढ़ा रहा है। संगठन का कहना है कि इन क्षेत्रों में भी अवैध प्लाटिंग, संदिग्ध भूमि खरीद-फरोख्त एवं आम लोगों को भ्रमित कर निवेश कराने की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, जिससे भविष्य में बड़े स्तर पर भूमि विवाद एवं आर्थिक ठगी की आशंका उत्पन्न हो गई है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि इन क्षेत्रों में संचालित सभी परियोजनाओं एवं भूमि सौदों की भी तत्काल जांच कराई जाए।

आशु चौधरी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध शाखा या एसआईटी से कराई जाए तथा आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गिरोहबंद अधिनियम, संपत्ति कुर्की, जिलाबदर और अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी अवैध प्लाटिंग स्थलों को सील कर पीड़ित नागरिकों को उनके भूखंड दिलाने की मांग भी की गई है।

भारतीय किसान यूनियन भानु ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित नागरिकों को न्याय नहीं मिला तो कंपनी कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी पीड़ितों को उनकी मेहनत की कमाई से खरीदे गए भूखंड नहीं मिल जाते।

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila